Majhi Ladki Bahin Yojana 2024:1500 रु हर महीना देगी महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 :महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट 2024-25 में महिलाओं को एक विशेष योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि आपकी उम्र 60 वर्ष से कम है और आप महाराष्ट्र से हैं, तो आपको इस योजना के तहत हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। अगर आप बजट 2024-25 की मुख्यमंत्री माजी लाडली बहन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़िए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मध्य प्रदेश में जिस तरह से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है, उसी तरह महाराष्ट्र में भी अब महिलाओं को मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना का लाभ दिया जाएगा। यानी कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से हर महीने ₹1500 प्रत्येक पात्र महिला को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री माजी लाडली बहन योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे, किस तरह से फॉर्म भरना होगा, कौन महिला पात्र है, आज हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी देंगे। महाराष्ट्र के बजट 2024-25 की मुख्यमंत्री माजी लाडली बहन योजना के लिए कौन महिला पात्र है और कौन महिला अपात्र है।

साथ ही, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बजट 2024-25 में महिलाओं को साल के तीन सिलेंडर फ्री में दिए जाने की घोषणा की गई है। यानी कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत साल के तीन सिलेंडर प्रत्येक पात्र महिला को फ्री में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना के फॉर्म जुलाई 2024 में भरने शुरू हो सकते हैं।

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 दस्तावेज

जिस तरह मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना लागू की गई है, उसी तरह महाराष्ट्र में भी बजट 2024-25 में मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना शुरू की गई है। महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माजी लाडली बहन योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे, यह जानने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि महिला का आधार कार्ड बना हुआ हो। इस योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे और इस योजना का लाभ लेने के लिए जो भी महिला फॉर्म भर रही है, उसके पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए कि वह महाराष्ट्र की निवासी है। साथ ही, इस योजना में फॉर्म भरने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना में फॉर्म भरने वाली महिला के स्वयं के नाम से किसी भी बैंक में बचत खाता होना चाहिए और उस खाते में आधार कार्ड जुड़ा हुआ होना चाहिए और डीबीटी इनेबल होना चाहिए। फॉर्म भरने के लिए महिला के पास पासपोर्ट साइज का फोटो होना चाहिए। साथ ही, महिला के परिवार का राशन कार्ड की फोटो कॉपी भी लगानी होगी। महिला को शपथ पत्र भी देना होगा कि वह मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना के लिए पात्र है।

इस योजना में विवाहित महिलाएं, जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष तक है, फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। सरकार ने इस योजना के लिए हर महीने ₹1500 करोड़ का बजट रखा है। 21 से 60 वर्ष तक की महिलाएं इस योजना में फॉर्म भर सकती हैं। महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना में फॉर्म भरने की शुरुआत जुलाई 2024 से होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म भरे जाएंगे।

पिंक ई-रिक्शा योजना

सरकार ने पिंक ई-रिक्शा योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, 17 शहरों की 10,000 से ज्यादा महिलाओं को रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी और 80 करोड़ का बजट रखा गया है।

शुभ मंगल विवाह योजना

महाराष्ट्र के बजट 2024-25 में महिलाओं के लिए शुभ मंगल विवाह योजना की भी घोषणा की गई है। इस योजना के तहत पहले महिलाओं को ₹1,00,000 दिए जाते थे, लेकिन अब इस amount को बढ़ाकर ₹2,50,000 कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत महिलाओं को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इस योजना में हर साल खाना बनाने के लिए तीन मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर महिलाओं को दिए जाएंगे।

महिला स्टार्टअप योजना

महिलाओं के लिए महाराष्ट्र के बजट 2024-25 में शुरू की गई है। बजट 2024-25 में 25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महिला स्टार्टअप योजना के तहत अखिल भारतीय स्तर की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस योजना में 15 लाख तक के कर्ज पर ब्याज राज्य सरकार चुकाएगी। यानी अगर किसी ने इस योजना के अंतर्गत ₹1 लाख तक का लोन लिया है, तो राज्य सरकार उसका ब्याज चुकाएगी।

छठी योजना ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के लिए लाई गई है। हायर एजुकेशन के लिए 100% फीस की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। यह स्कीम उन परिवारों के लिए है जिनकी सालाना आय ₹6 लाख तक है।

Kisan Seva Kendra Petrol Pump Dealership: 2 लाख हर महीना कमाई करने का मौका

  • कैंडिडेट महिला ही होनी चाहिए और महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी हो।
  • कैंडिडेट महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • इस योजना में गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को प्राधान्य दी जाएगी।
  • वार्षिक आय कैंडिडेट परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।

महाराष्ट्र राज्य की जो भी पात्र और इच्छुक महिलाएं “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना” के लिए आवेदन करके हर महीना 1500 रुपये पाना चाहती हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। इस योजना की अभी केवल घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री माजी लाडली बहिन योजना के फॉर्म जुलाई 2024 में भरने शुरू हो सकते हैं। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च होगी और आवेदन मांगे जाएंगे। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।

मोबाइल से करे अप्लाई लाड़ली बहिन योजना महाराष्ट्र 2024.

2 thoughts on “Majhi Ladki Bahin Yojana 2024:1500 रु हर महीना देगी महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार”

Leave a Comment